बंजरिया: बंजरिया के अजगरी के युवक की कन्याकुमारी में हुई मौत, गांव में पसरा मातम, परिजनों का रोकर बुरा हाल
बंजरिया के अजगरी के युवक की कन्याकुमारी में हुई मौत,गांव में पसरा मातम,परिजनों का रोकर बुरा हाल। जानकारी देते हुए मुखियापति दीपक कुमार सिंह ने बताया कि मृत युवक अजगरी वार्ड 3 के बनारसी ठाकुर का 35 वर्षीय पुत्र रोहित ठाकुर था। बुधवार उसकी अचानक मौत हो गई। गुरुवार कन्याकुमारी में ही उसका पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। गांव में माता व भाईयों के रोकर बुरा हाल है।