मेरे सपनों का उत्तराखंड” निबंध प्रतियोगिता: अब बच्चों की सोच तय करेगी विकसित उत्तराखंड की दिशा !
जनपद रुद्रप्रयाग में विद्यार्थियों की रचनात्मक सोच और उत्तराखंड के भविष्य को लेकर उनकी कल्पनाओं को मंच देने के उद्देश्य से “मेरे सपनों का उत्तराखंड” विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए जिले के सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों एवं प्रधानाचार्यों की एक दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यशाला आयोजित की गई।
इस प्रतियोगिता में कक्षा 9 से 12 तक के विभिन्न बोर्डों (उत्तराखंड बोर्ड, CBSE, ICSE सहित अन्य मान्यता प्राप्त बोर्ड) के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। विद्यार्थियों को “मेरे सपनों का उत्तराखंड : एक विकसित राज्य, मेरी दृष्टि से” विषय पर लगभग 600 शब्दों का निबंध लिखना होगा।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को उत्तराखंड के विकास, पर्यावरण संरक्षण, रोजगार, नवाचार, पर्यटन, संस्कृति और सुशासन जैसे विषयों पर अपने विचार व्यक्त करने का अवसर देना है, ताकि युवा पीढ़ी की सोच को राज्य के विकास से जोड़ा जा सके।
प्रतियोगिता में चयनित प्रतिभागियों को जनपद स्तर एवं राज्य स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। जिला प्रशासन ने सभी विद्यालयों से अधिक से अधिक विद्यार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित करने और उन्हें प्रतियोगिता के लिए प्रेरित करने की अपील की है। #viralreels #facebookviral #education #students #BJPGovernment #rudraprayag #government #uttarakhand #instagram #kedarnath