पोड़ैयाहाट: आपराधिक घटनाओं में वृद्धि को देखते हुए पोड़ैयाहाट बाजार में मुखिया ने गोड्डा सांसद से सीसीटीवी लगाने की रखी मांग
आपराधिक घटनाओं में वृद्धि को देखते हुए पोड़ैयाहाट बाजार में स्थानीय मुखिया अनुपम भगत में गोड्डा सांसद से सीसीटीवी लगाने की मांग की है।उन्होंने इस आशय का एक पत्र भी लिखा है। सूरज मंडल महाविद्यालय से लेकर होली फैमिली मर्सी हॉस्पिटल तक एवं रेलवे स्टेशन ब्रिज से पंडित चौक तक महत्वपूर्ण स्थानों पर सीसीटीवी लगाने से सभी किस्म की गतिविधियों पर नजर रखी जा सकती है।