Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Accident
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket

नाउ से ठीक ऊपर वाले जंगल में किसी शरारती तत्व ने आग लगा दी । आग इतनी अधिक फैल चुकी है कि इसने पूरा जंगल अपनी चपेट में ले लिया है । न जाने क्या मिलता है ऐसे लोगों को ये सब करके । भगवान सतबुद्धि दे ऐसे लोगों को 🙏 #KulluNews #kullu #mandi

Kullu, Kullu | Jun 16, 2026

MORE NEWS

कुल्लू शहर में दुरुस्त होगी सफाई व्यवस्था
ढालपुर में उपाध्यक्ष शालिनी ने की बैठक
सफाई कर्मचारियों को दिए निर्देश

Kullu Times 

जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर में नगर परिषद कुल्लू के ढालपुर जोन 2 की बैठक आयोजित की गई। तो वहीं इस बैठक में नगर परिषद कुल्लू की उपाध्यक्ष शालिनी राय भारद्वाज विशेष रूप से उपस्थित रही। बैठक में ठेकेदार के सफाई कर्मियों के साथ-साथ अन्य पार्षद भी मौजूद रहे और कुल्लू शहर में सफाई व्यवस्था को बेहतरीन करने के बारे में अभी कर्मचारियों को निर्देश दिए गए। नगर परिषद कुल्लू की उपाध्यक्ष शालिनी राय भारद्वाज ने कहा कि कुल्लू शहर को स्वच्छ रखना नगर परिषद का कर्तव्य है। ऐसे में सफाई कर्मचारियों की पूरी जानकारी भी बैठक में रखी गई और हर वार्ड में कितने सफाई कर्मचारी यह कार्य करेंगे। उसके लिए भी उन्हें निर्देश दिए गए हैं। शालिनी राय भारद्वाज ने कहा कि सफाई कर्मचारी हर घर से कूड़ा भी एकत्र करते हैं। लेकिन कुछ जगह पर लोगों के द्वारा गीला और सूखा कूड़ा एक साथ दिया जा रहा है। जिससे उसके सेग्रीगेशन में भी दिक्कतें उठानी पड़ रही है। ऐसे में उन्होंने नगर परिषद कुल्लू के सभी लोगों से आग्रह किया है कि वह अपने घरों से गीला और सूखा कूड़ा अलग दे। ताकि नगर परिषद में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सके। Municipal Council Kullu

कुल्लू शहर में दुरुस्त होगी सफाई व्यवस्था ढालपुर में उपाध्यक्ष शालिनी ने की बैठक सफाई कर्मचारियों को दिए निर्देश Kullu Times जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर में नगर परिषद कुल्लू के ढालपुर जोन 2 की बैठक आयोजित की गई। तो वहीं इस बैठक में नगर परिषद कुल्लू की उपाध्यक्ष शालिनी राय भारद्वाज विशेष रूप से उपस्थित रही। बैठक में ठेकेदार के सफाई कर्मियों के साथ-साथ अन्य पार्षद भी मौजूद रहे और कुल्लू शहर में सफाई व्यवस्था को बेहतरीन करने के बारे में अभी कर्मचारियों को निर्देश दिए गए। नगर परिषद कुल्लू की उपाध्यक्ष शालिनी राय भारद्वाज ने कहा कि कुल्लू शहर को स्वच्छ रखना नगर परिषद का कर्तव्य है। ऐसे में सफाई कर्मचारियों की पूरी जानकारी भी बैठक में रखी गई और हर वार्ड में कितने सफाई कर्मचारी यह कार्य करेंगे। उसके लिए भी उन्हें निर्देश दिए गए हैं। शालिनी राय भारद्वाज ने कहा कि सफाई कर्मचारी हर घर से कूड़ा भी एकत्र करते हैं। लेकिन कुछ जगह पर लोगों के द्वारा गीला और सूखा कूड़ा एक साथ दिया जा रहा है। जिससे उसके सेग्रीगेशन में भी दिक्कतें उठानी पड़ रही है। ऐसे में उन्होंने नगर परिषद कुल्लू के सभी लोगों से आग्रह किया है कि वह अपने घरों से गीला और सूखा कूड़ा अलग दे। ताकि नगर परिषद में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सके। Municipal Council Kullu

Kullu, Kullu | Jun 26, 2026

खुद बीमार चल रहा 15 पंचायत का सैंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र

वर्तमान में डेपुटेशन के डॉक्टर के सहारे मरीज
शाम 4 बजे के बाद नहीं मिलती सेवा

रात्रिकालीन सेवा की भी नहीं कोई सुविधा
ग्रामीणों को इलाज के लिए 50 किलोमीटर का करना पड़ रहा सफ़र

ग्रामीणों ने डॉक्टर और रात्रिकालीन सेवा शुरू करने की रखी मांग

Kullu Times 

सैंज व्यापार मंडल के अध्यक्ष झाबे राम का कहना है कि वर्तमान में यह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खुद बीमार चल रहा है। क्योंकि यहां पर कभी भी रात्रि कालीन सेवाएं मरीजों को नहीं मिल पाई। इसके अलावा एक डॉक्टर के सहारे यह अस्पताल चल रहा है। सैंज  घाटी की करीब 15 पंचायत के 25000 से अधिक आबादी इसी अस्पताल पर इलाज के लिए निर्भर है।।अगर मरीज को रात के समय कोई समस्या आए तो उन्हें सैंज से 50 किलोमीटर दूर ढालपुर के क्षेत्र अस्पताल का रुख करना पड़ता है। ऐसे में घाटी के लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए सरकार को चाहिए कि यहां पर रात्रि कालीन सेवाओं को जल्द शुरू किया जाए।

खुद बीमार चल रहा 15 पंचायत का सैंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वर्तमान में डेपुटेशन के डॉक्टर के सहारे मरीज शाम 4 बजे के बाद नहीं मिलती सेवा रात्रिकालीन सेवा की भी नहीं कोई सुविधा ग्रामीणों को इलाज के लिए 50 किलोमीटर का करना पड़ रहा सफ़र ग्रामीणों ने डॉक्टर और रात्रिकालीन सेवा शुरू करने की रखी मांग Kullu Times सैंज व्यापार मंडल के अध्यक्ष झाबे राम का कहना है कि वर्तमान में यह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खुद बीमार चल रहा है। क्योंकि यहां पर कभी भी रात्रि कालीन सेवाएं मरीजों को नहीं मिल पाई। इसके अलावा एक डॉक्टर के सहारे यह अस्पताल चल रहा है। सैंज घाटी की करीब 15 पंचायत के 25000 से अधिक आबादी इसी अस्पताल पर इलाज के लिए निर्भर है।।अगर मरीज को रात के समय कोई समस्या आए तो उन्हें सैंज से 50 किलोमीटर दूर ढालपुर के क्षेत्र अस्पताल का रुख करना पड़ता है। ऐसे में घाटी के लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए सरकार को चाहिए कि यहां पर रात्रि कालीन सेवाओं को जल्द शुरू किया जाए।

Kullu, Kullu | Jun 26, 2026

कुल्लू शहर में सफाई व्यवस्था सुचारू रखने के लिए नगर परिषद प्रतिबद्ध - शालिनी राय भारद्वाज
सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए जोन टू की बैठक आयोजित
शहर वासियों से भी गीला और सूखा कूड़ा अलग रखने की अपील
नगर परिषद की नई कार्यकारिणी ने शुरू किया कार्य Kullu Times Municipal Council Kullu

कुल्लू शहर में सफाई व्यवस्था सुचारू रखने के लिए नगर परिषद प्रतिबद्ध - शालिनी राय भारद्वाज सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए जोन टू की बैठक आयोजित शहर वासियों से भी गीला और सूखा कूड़ा अलग रखने की अपील नगर परिषद की नई कार्यकारिणी ने शुरू किया कार्य Kullu Times Municipal Council Kullu

Kullu, Kullu | Jun 26, 2026

कुल्लू जिला की पंचायतों में एंटी-चिट्टा और नशा मुक्त भारत अभियान के तहत विशेष ग्राम सभाओं व नशा निवारण समितियों की बैठकों का आयोजन

Kullu Times 

 'अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध एवं अवैध तस्करी विरोधी दिवस' के अवसर पर आज जिला कुल्लू की नशा प्रभावित व संवेदनशील ग्राम पंचायतों में 'एंटी चिट्टा अभियान' तथा 'नशा मुक्त भारत अभियान' के अंतर्गत विशेष ग्राम सभाओं और 'नशा निवारण समितियों' की बैठकों का व्यापक आयोजन किया गया। कल्याण विभाग के सौजन्य से आयोजित इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण स्तर पर नशे की सामाजिक बुराई को जड़ से समाप्त करना और सामुदायिक निगरानी तंत्र को मजबूत करना है।

अभियान के तहत ग्राम पंचायत मौहल में आयोजित विशेष कार्यक्रम की अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त अश्वनी कुमार ने की। उन्होंने ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई में हर नागरिक की भागीदारी जरूरी है। युवाओं को खेल, सांस्कृतिक और कौशल विकास गतिविधियों से जोड़कर ही इस लत से दूर रखा जा सकता है। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव चौहान ने भी अपने विचार रखे।

वहीं, ग्राम पंचायत कटराईं में जिला कल्याण अधिकारी गिरधारी लाल शर्मा की विशेष उपस्थिति में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान स्थानीय कलाकारों द्वारा नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी गई, जिसके माध्यम से ग्रामीणों, युवाओं और महिलाओं को नशे के खतरनाक शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों के बारे में सरल और प्रभावी ढंग से जागरूक किया गया।
ग्राम सभाओं के दौरान नशा निवारण समितियों की बैठकों में 14 बिंदुओं की विशेष कार्यसूची पर चर्चा की गई, जिसके तहत पंचायत क्षेत्रों में भांग, अफीम व अन्य मादक पदार्थों की अवैध खेती, भंडारण और तस्करी की गोपनीय सूचनाएं पुलिस व संबंधित विभागों को दी जाएंगी।
 ऐसे हॉटस्पॉट भी चिन्हित किए जहाँ नशे की खरीद-फरोख्त या सेवन के लिए लोग इकट्ठा होते हैं।
 आमजन को राष्ट्रीय नशामुक्ति हेल्पलाइन नंबर 14446 तथा एंटी चिट्टा हेल्पलाइन नंबर 112 के बारे में जागरूक किया गया।
  कार्यक्रमों के दौरान उपस्थित स्थानीय पंचायतों के प्रधानों, उप-प्रधानों, वार्ड सदस्यों, महिला व युवक मंडलों और आम जनता को देश व समाज को नशा मुक्त बनाने की सामूहिक शपथ दिलाई गई
--

कुल्लू जिला की पंचायतों में एंटी-चिट्टा और नशा मुक्त भारत अभियान के तहत विशेष ग्राम सभाओं व नशा निवारण समितियों की बैठकों का आयोजन Kullu Times 'अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध एवं अवैध तस्करी विरोधी दिवस' के अवसर पर आज जिला कुल्लू की नशा प्रभावित व संवेदनशील ग्राम पंचायतों में 'एंटी चिट्टा अभियान' तथा 'नशा मुक्त भारत अभियान' के अंतर्गत विशेष ग्राम सभाओं और 'नशा निवारण समितियों' की बैठकों का व्यापक आयोजन किया गया। कल्याण विभाग के सौजन्य से आयोजित इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण स्तर पर नशे की सामाजिक बुराई को जड़ से समाप्त करना और सामुदायिक निगरानी तंत्र को मजबूत करना है। अभियान के तहत ग्राम पंचायत मौहल में आयोजित विशेष कार्यक्रम की अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त अश्वनी कुमार ने की। उन्होंने ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई में हर नागरिक की भागीदारी जरूरी है। युवाओं को खेल, सांस्कृतिक और कौशल विकास गतिविधियों से जोड़कर ही इस लत से दूर रखा जा सकता है। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव चौहान ने भी अपने विचार रखे। वहीं, ग्राम पंचायत कटराईं में जिला कल्याण अधिकारी गिरधारी लाल शर्मा की विशेष उपस्थिति में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान स्थानीय कलाकारों द्वारा नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी गई, जिसके माध्यम से ग्रामीणों, युवाओं और महिलाओं को नशे के खतरनाक शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों के बारे में सरल और प्रभावी ढंग से जागरूक किया गया। ग्राम सभाओं के दौरान नशा निवारण समितियों की बैठकों में 14 बिंदुओं की विशेष कार्यसूची पर चर्चा की गई, जिसके तहत पंचायत क्षेत्रों में भांग, अफीम व अन्य मादक पदार्थों की अवैध खेती, भंडारण और तस्करी की गोपनीय सूचनाएं पुलिस व संबंधित विभागों को दी जाएंगी। ऐसे हॉटस्पॉट भी चिन्हित किए जहाँ नशे की खरीद-फरोख्त या सेवन के लिए लोग इकट्ठा होते हैं। आमजन को राष्ट्रीय नशामुक्ति हेल्पलाइन नंबर 14446 तथा एंटी चिट्टा हेल्पलाइन नंबर 112 के बारे में जागरूक किया गया। कार्यक्रमों के दौरान उपस्थित स्थानीय पंचायतों के प्रधानों, उप-प्रधानों, वार्ड सदस्यों, महिला व युवक मंडलों और आम जनता को देश व समाज को नशा मुक्त बनाने की सामूहिक शपथ दिलाई गई --

Kullu, Kullu | Jun 26, 2026

एबीवीआईएमएएस में बेसिक एवं एडवांस्ड पर्वतारोहण पाठ्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न

Kullu Times 

अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं संबद्ध खेल संस्थान (एबीवीआईएमएएस), मनाली में बेसिक माउंटेनियरिंग कोर्स (बीएमसी) तथा एडवांस्ड माउंटेनियरिंग कोर्स (एएमसी) का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इन दोनों प्रतिष्ठित पाठ्यक्रमों में देश के विभिन्न राज्यों से आए 170 महिला एवं पुरुष प्रशिक्षुओं ने भाग लिया।

बेसिक माउंटेनियरिंग कोर्स का शुभारंभ 1 जून 2026 तथा एडवांस्ड माउंटेनियरिंग कोर्स का शुभारंभ 30 मई 2026 को हुआ। दोनों पाठ्यक्रम क्रमशः 26 एवं 28 दिनों तक संचालित किए गए। इस दौरान प्रशिक्षुओं को संस्थान के अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा पर्वतारोहण की आधुनिक तकनीकों एवं उच्च पर्वतीय परिस्थितियों में कार्य करने का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को रॉक क्राफ्ट, स्नो क्राफ्ट, आइस क्राफ्ट, ग्लेशियर ट्रैवल, रस्सी तकनीक, रेस्क्यू प्रशिक्षण, नेविगेशन, शारीरिक क्षमता एवं सहनशक्ति विकास, उच्च हिमालयी जीवन कौशल, पर्यावरण संरक्षण, अभियान योजना तथा पर्वतीय नेतृत्व का गहन प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य प्रतिभागियों में तकनीकी दक्षता के साथ-साथ अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना एवं आत्मविश्वास का विकास करना था।

व्यावहारिक प्रशिक्षण के अंतर्गत प्रशिक्षुओं ने लगभग 15,700 फीट की ऊँचाई तक सफलतापूर्वक हाई एल्टीट्यूड ट्रेक एवं अनुकूलन (Acclimatization) किया। इसके उपरांत प्रशिक्षण का समापन 17,300 फीट ऊँची माउंट फ्रेंडशिप पीक के सफल आरोहण के साथ हुआ। इस अभियान के दौरान प्रशिक्षुओं ने कठिन हिमालयी परिस्थितियों में अपनी तकनीकी दक्षता, सहनशक्ति, साहस एवं टीमवर्क का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

समापन समारोह का मुख्य आकर्षण सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षु (Best Trainee) पुरस्कार रहा, जो 1997 बैच के आईपीएस अधिकारी एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) गबीर दास को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, शारीरिक दक्षता एवं पूरे प्रशिक्षण के दौरान समर्पित प्रयासों के लिए प्रदान किया गया। उनकी उपलब्धि सभी प्रतिभागियों के लिए प्रेरणास्रोत रही।

इस अवसर पर एबीवीआईएमएएस के निदेशक ने सभी सफल प्रशिक्षुओं को बधाई देते हुए प्रशिक्षकों एवं संस्थान के समस्त स्टाफ की सराहना की। उन्होंने कहा कि पर्वतारोहण केवल एक साहसिक खेल नहीं, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व, आत्मविश्वास, टीमवर्क तथा प्रकृति के प्रति सम्मान का उत्कृष्ट माध्यम है। उन्होंने बताया कि एबीवीआईएमएएस साहसिक पर्यटन, खोज एवं बचाव (Search & Rescue), आपदा प्रबंधन तथा पर्वतीय सुरक्षा के क्षेत्र में प्रशिक्षित मानव संसाधन तैयार कर हिमाचल प्रदेश को देश के अग्रणी साहसिक पर्यटन गंतव्य के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

उन्होंने यह भी बताया कि बेसिक माउंटेनियरिंग कोर्स एवं एडवांस्ड माउंटेनियरिंग कोर्स की अगली प्रशिक्षण श्रृंखला 30 जून 2026 से एबीवीआईएमएएस, मनाली में प्रारंभ होगी, जिसमें देशभर से आए नए प्रशिक्षु भाग लेंगे। संस्थान भविष्य में भी उच्च गुणवत्ता वाले प्रशिक्षण के माध्यम से सुरक्षित एवं जिम्मेदार साहसिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

एबीवीआईएमएएस में बेसिक एवं एडवांस्ड पर्वतारोहण पाठ्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न Kullu Times अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं संबद्ध खेल संस्थान (एबीवीआईएमएएस), मनाली में बेसिक माउंटेनियरिंग कोर्स (बीएमसी) तथा एडवांस्ड माउंटेनियरिंग कोर्स (एएमसी) का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इन दोनों प्रतिष्ठित पाठ्यक्रमों में देश के विभिन्न राज्यों से आए 170 महिला एवं पुरुष प्रशिक्षुओं ने भाग लिया। बेसिक माउंटेनियरिंग कोर्स का शुभारंभ 1 जून 2026 तथा एडवांस्ड माउंटेनियरिंग कोर्स का शुभारंभ 30 मई 2026 को हुआ। दोनों पाठ्यक्रम क्रमशः 26 एवं 28 दिनों तक संचालित किए गए। इस दौरान प्रशिक्षुओं को संस्थान के अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा पर्वतारोहण की आधुनिक तकनीकों एवं उच्च पर्वतीय परिस्थितियों में कार्य करने का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को रॉक क्राफ्ट, स्नो क्राफ्ट, आइस क्राफ्ट, ग्लेशियर ट्रैवल, रस्सी तकनीक, रेस्क्यू प्रशिक्षण, नेविगेशन, शारीरिक क्षमता एवं सहनशक्ति विकास, उच्च हिमालयी जीवन कौशल, पर्यावरण संरक्षण, अभियान योजना तथा पर्वतीय नेतृत्व का गहन प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य प्रतिभागियों में तकनीकी दक्षता के साथ-साथ अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना एवं आत्मविश्वास का विकास करना था। व्यावहारिक प्रशिक्षण के अंतर्गत प्रशिक्षुओं ने लगभग 15,700 फीट की ऊँचाई तक सफलतापूर्वक हाई एल्टीट्यूड ट्रेक एवं अनुकूलन (Acclimatization) किया। इसके उपरांत प्रशिक्षण का समापन 17,300 फीट ऊँची माउंट फ्रेंडशिप पीक के सफल आरोहण के साथ हुआ। इस अभियान के दौरान प्रशिक्षुओं ने कठिन हिमालयी परिस्थितियों में अपनी तकनीकी दक्षता, सहनशक्ति, साहस एवं टीमवर्क का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। समापन समारोह का मुख्य आकर्षण सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षु (Best Trainee) पुरस्कार रहा, जो 1997 बैच के आईपीएस अधिकारी एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) गबीर दास को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, शारीरिक दक्षता एवं पूरे प्रशिक्षण के दौरान समर्पित प्रयासों के लिए प्रदान किया गया। उनकी उपलब्धि सभी प्रतिभागियों के लिए प्रेरणास्रोत रही। इस अवसर पर एबीवीआईएमएएस के निदेशक ने सभी सफल प्रशिक्षुओं को बधाई देते हुए प्रशिक्षकों एवं संस्थान के समस्त स्टाफ की सराहना की। उन्होंने कहा कि पर्वतारोहण केवल एक साहसिक खेल नहीं, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व, आत्मविश्वास, टीमवर्क तथा प्रकृति के प्रति सम्मान का उत्कृष्ट माध्यम है। उन्होंने बताया कि एबीवीआईएमएएस साहसिक पर्यटन, खोज एवं बचाव (Search & Rescue), आपदा प्रबंधन तथा पर्वतीय सुरक्षा के क्षेत्र में प्रशिक्षित मानव संसाधन तैयार कर हिमाचल प्रदेश को देश के अग्रणी साहसिक पर्यटन गंतव्य के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि बेसिक माउंटेनियरिंग कोर्स एवं एडवांस्ड माउंटेनियरिंग कोर्स की अगली प्रशिक्षण श्रृंखला 30 जून 2026 से एबीवीआईएमएएस, मनाली में प्रारंभ होगी, जिसमें देशभर से आए नए प्रशिक्षु भाग लेंगे। संस्थान भविष्य में भी उच्च गुणवत्ता वाले प्रशिक्षण के माध्यम से सुरक्षित एवं जिम्मेदार साहसिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

Kullu, Kullu | Jun 26, 2026

नाउ से ठीक ऊपर वाले जंगल में किसी शरारती तत्व ने आग लगा दी । आग इतनी अधिक फैल चुकी है कि इसने पूरा जंगल अपनी चपेट में ले लिया है । न जाने क्या मिलता है ऐसे लोगों को ये सब करके । भगवान सतबुद्धि दे ऐसे लोगों को 🙏 #KulluNews #kullu #mandi - Kullu News