धनौरा: गजरौला के मोहल्ला शांति नगर की महिलाओं ने नगर पालिका के खिलाफ किया हंगामा, कहा- नाली टूटी होने से घरों में घुस रहा पानी
गजरौला नगर पालिका ईओ व स्थानीय सभासद पर विकास कार्य में अनदेखी का आरोप लगाते हुए शांति नगर के नागरिकों ने पालिका में आवाज उठाई। कहा कि नाला टूटा होने के कारण पानी रास्ते और घरों में भर रहा है। ईओ की गैर मौजूदगी में पालिका कर्मचारी से मिल कर विकास कार्य कराने की मांग की।