धनौरा: गजरौला में 2 विभिन्न स्थानों से बजरंग दल के पदाधिकारियों ने पशु लदे कैंटर को पकड़ा, 7 मांस कारोबारी पर मुकदमा हुआ दर्ज
गजरौला दो कैंटर में पशुओं को लादकर ले जा रहे सात मांस कारोबारियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया गया है। जबकि, तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बजरंग दल कार्यकर्ताओं की मदद से बुधवार एक कैंटर पकड़ा था। जिसमें 110 पशुओं को ठूंसकर लादा गया था। इनमें तीन की मौत हो गई थी। एक कैंटर में 91 पशु छोटे, 11 भैंस और आठ कटरे थे।