धनौरा: गजरौला सीएचसी में ज्यादा फोन देखने से बच्चों की आंखों में खराबी की बढ़ती समस्या पर उमड़ी भीड़, डॉ ने दी जानकारी
गजरौला मोबाइल फोन की लत बच्चों के जीवन को खतरें में डाल रही है। इससे आंखों की कोशिकाएं सूख रही हैं और बच्चों की आंखों और पुतिलयों का आकार घट-बढ़ रहा है। सीएचसी के नेत्र विभाग में आखों की समस्या लेकर पहुंचने वाले बच्चों की संख्या बढ़ी है। प्रतिदिन औसतन 50 से 70 बच्चें आंखों के उपचार के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं।