पीपराकोठी: पीपराकोठी पुलिस ने न्यायालय के निर्देश पर हत्याकांड के अभियुक्तों के घर पर इश्तेहार चिपकाए
पीपराकोठी पुलिस न्यायालय के निर्देश पर हत्याकांड के सात अभियुक्तों के घर पर एक साथ इश्तेहार चिपकाई। थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने बुधवार 12 बजे बताया कि स्थानीय थाना में दर्ज कांड संख्या 203/25 के सात अभियुक्तों के घर पर इश्तेहार चिपकाया गया है। न्यायालय द्वारा बार बार नोटिस दिए जाने के वावजूद भी वे लोग उपस्थित नही हुए। जिससे मामले की सुनवाई बाधित हो रही है।