पोड़ैयाहाट: चंद्र ग्रहण के कारण पोड़ैयाहाट सहित गोड्डा जिले में होलिका दहन के अगले दिन नहीं मनाई गई होली
खग्रास चंद्र ग्रहण के कारण होलिका दहन के अगले दिन मंगलवार को पोड़ैयाहाट सहित गोड्डा जिले में होली का त्यौहार नहीं मनाया गया। हालांकि मंगलवार के तड़के तक होलिका दहन का अनुष्ठान नियमानुसार पूर्ण हो चुका था। इस बाबत पंडित नीरज उपाध्याय ने बताया की मंगलवार को चंद्र ग्रहण दृष्टिगोचर होने के कारण सूतक काल चल रहा था जिसके वजह से होली का त्यौहार नहीं मनाया गया।