बदायूं: मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में प्राथमिकता से पात्र नागरिकों का पंजीकरण कराएं
Budaun, Budaun | Nov 28, 2026 जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश राय ने उप जिला निर्वाचन अधिकारी महेंद्र कुमार श्रीवास्तव के साथ शनिवार को मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के अंतर्गत विशेष अभियान दिवस पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 114 बिल्सी के रायपुर मझारा एवं बरायमखेड़ा स्थित बूथ संख्या 126, 304, 305 एवं 117 तथा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र दातागंज के बूथों का निरीक्षण किया।