हरिद्वार: प्रॉपर्टी डीलर की हत्या में शामिल 2 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार, एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने दी जानकारी
हरिद्वार के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित चंदपुरी खादर गांव के पास एक प्रॉपर्टी डीलर का शव खेतों से बरामद हुआ है। हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने रोशनाबाद मुख्यालय में जानकारी देते हुए बताया कि रुपयों के लालच में तीन युवकों ने हत्याकांड को अंजाम दिया था। जिसमें से दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है, फरार आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।