हरिद्वार: जगजीतपुर क्षेत्र में घुसे 2 जंगली हाथी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
हरिद्वार के रिहायशी इलाकों में लगातार जंगली हाथी अपनी दस्तक दे रहे हैं। एक बार फिर से सोशल मीडिया पर जंगली हाथियों का एक वीडियो वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है किदेर रात जगजीतपुर क्षेत्र में दो जंगली हाथी घुस आए। रात के अंधेरे में एक स्थानीय निवासी ने घर में छिपकर हाथी का वीडियो बना लिया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। वन विभाग नाकाम साबित हुआ है।