काको: काको मंडल कारा में खुला मुफ्त कानूनी सहायता केंद्र
Kako, Jehanabad | May 20, 2026 राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा-निर्देश पर काको मंडल कारा, जहानाबाद में बंदियों के परिजनों के लिए निःशुल्क कानूनी सहायता केंद्र का उद्घाटन किया गया। बुधवार शाम करीब 7 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार उद्घाटन जिला एवं सत्र न्यायाधीश विकास कुमार और डीएलएसए सचिव बृजेश कुमार ने संयुक्त रूप से किया।