जॉनी रावल ने दोबारा से बापौली पंचायत समिति अध्यक्ष का लिया चार्ज। ़ बापौली पंचायत समिति के अध्यक्ष जॉनी रावल ने दोबारा पंचायत समिति अध्यक्ष का हवन यज्ञ करके कार्यभार चार्ज लिया। कार्यभार संभालने के अवसर पर पंचायत समिति परिसर में जनप्रतिनिधियों और समिति सदस्यों ने उनका स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर समालखा पंचायत समिति के अध्यक्ष अंकुश चोपड़ा और मतलौडा पंचायत समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे। इसके अलावा बापौली पंचायत समिति के सभी सदस्य भी मौके पर उपस्थित रहे। अध्यक्ष का दोबारा कार्यभार संभालने पर पंचायत समिति सदस्यों और समर्थकों में उत्साह देखने को मिला। जॉनी रावल ने कार्यभार संभालने के बाद कहा कि पंचायत समिति के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के विकास और जनसमस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पंचायत समिति के सभी सदस्यों के साथ मिलकर क्षेत्र के विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। गांवों में मूलभूत सुविधाओं, विकास कार्यों और लोगों से जुड़ी समस्याओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने पंचायत समिति के सभी सदस्यों का सहयोग देने के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विकास कार्यों को पारदर्शिता और आपसी समन्वय के साथ आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंचायत समिति के अधिकार क्षेत्र में आने वाले गांवों की समस्याओं को संबंधित अधिकारियों के समक्ष उठाकर उनके समाधान का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान पंचायत समिति सदस्यों ने भी जॉनी रावल को दोबारा कार्यभार संभालने पर बधाई दी और क्षेत्र के विकास के लिए सहयोग का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम में मौजूद जनप्रतिनिधियों ने कहा कि आपसी तालमेल के साथ पंचायत समिति के माध्यम से ग्रामीण विकास को गति देने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर पंचायत समिति के सदस्य दीपक, धर्मवीर शास्त्री, कुका प्रधान,सोनू रावल, रमेश, सतीश रावल जनप्रतिनिधि और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Panipat, Panipat | Sep 25, 2026