गंगापुर: जिला कलक्टर डॉ गौरव सैनी ने गंगापुर सिटी में जेवीवीएनएल के नियन्त्रण कक्ष का किया औचक निरीक्षण
गंगापुर सिटी भीषण गर्मी को देखते हुए विद्युत सम्बन्धी शिकायतों से आमजन को त्वरित राहत दिलाने के उद्देश्य से 24 घंटे संचालित जेवीवीएनएल के नियन्त्रण कक्ष का जिला कलक्टर डॉ. गौरव सैनी ने देर शाम को औचक निरीक्षण किया| जिला कलक्टर ने बताया कि जिले में विद्युत सम्बन्धी शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए जेवीवीएनएल कार्यालय में नियन्त्रण कक्ष स्थापित किया गया है|