छोटीसादड़ी: अफीम पट्टे और जमीन के विवाद में खूनी संघर्ष, पति पर कुल्हाड़ी से वार करने का आरोप
छोटीसादड़ी। अफीम पट्टे और जमीन के विवाद को लेकर महुड़िया गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। एक महिला ने पुलिस को रिपोर्ट देकर दूसरे पक्ष के लोगों पर उसके पति के सिर पर कुल्हाड़ी से वार करने, उसके साथ अभद्रता करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। घटना 25 अक्टूबर 2026 को दोपहर करीब एक बजे की बताई गई है। महिला ने पति सहित परिव