गावां: 14 अप्रैल को होगा डॉ.भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण, तैयारियां लगभग पूरी
Gawan, Giridih | Apr 11, 2026 गावां ब्लॉक मोड़ स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण 14 अप्रैल को किया जाएगा। जिसकी तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। गावां ब्लॉक मोड़ स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा अनावरण को ले भवन निर्माण के साथ पूरे भवन का टाइल्स और ग्रेनाइट से सौंदर्यीकरण किया गया है।