अंचल अधिकारी सह प्रभारी प्रखंड विकास पदाधिकारी पवन कुमार ने शुक्रवार को अपने कार्यालय कक्ष में प्रखंड में संचालित 15वें वित्त आयोग, मनरेगा एवं प्रधानमंत्री आवास योजनाओं की वृहद समीक्षा बैठक की। बैठक में प्रखंड की 19 पंचायतों के सभी मुखिया, बीपीओ राजेश श्रीवास्तव, बीसी अमित यादव, मंगल हांसदा, एई अरविंद हेंब्रम, सभी पंचायत सचिव एवं रोजगार सेवक उपस्थित रहे।