राशमि: उपरेड़ा में 102 वर्षीय मतदाता धापूबाई का सम्मान, अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर बुजुर्गों को सम्मान का दिया संदेश
राशमी। उपखंड के उपरेड़ा गांव में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर 102 वर्षीय मतदाता धापूबाई पत्नी नंदराम अहीर का सम्मान किया गया।उपरेड़ा के भाग संख्या 52 की मतदाता धापूबाई गांव की सबसे बुजुर्ग मतदाताओं में से एक हैं। लोकतंत्र के प्रति उनके उत्साह और मतदान में निरंतर भागीदारी को देखते हुए बूथ लेवल अधिकारियों और ग्रामीणों ने उनका सम्मान कर बुजुर्गों के प्