पाली: सजनाम बांध पर मूर्ति विसर्जन को लेकर प्रशासन और पुलिस मुस्तैदी से तैनात
Pali, Lalitpur | Oct 20, 2026 ग्राम कलौथरा स्थित सजनाम बांध पर प्रत्येक वर्ष व्यापक स्तर पर होने वाले दुर्गा मूर्ति विसर्जन को लेकर प्रशासन द्वारा पूर्व से ही खाका तैयार किया गया था। जिसके तहत मूर्ति विसर्जन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूर्व से ही भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। वहीं एसडीएम पाली घनश्याम भारती एवं सीओ ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।