सादाबाद: इशोदा में लौकी तोड़ रहे युवक को सांप ने काटा, हालत गंभीर, परिजनों ने पहुंचाया अस्पताल
इसोंदा निवासी कृष्ण कुमार पुत्र जयप्रकाश खेत में लौकी तोड़ रहा था। लौकी की बेलों के बीच अचानक एक सांप आ गया और उसने कृष्ण कुमार के पैर में काट लिया। सांप के काटने के बाद युवक ने तुरंत अपने परिजनों को इसकी सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उसको लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया