कोंडागांव: सातगांव में ₹24.75 लाख की लागत से सीसी सड़कों के निर्माण कार्यों का भूमि पूजन एवं शिलान्यास विधायक लता उसेंडी ने किया
कोंडागांव विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सातगांव में आज रविवार सुबह 11 बजे एक महत्वपूर्ण आयोजन संपन्न हुआ, जिसमें क्षेत्रीय विधायक एवं बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष सुश्री लता उसेंडी ने कुल 24 लाख 75 हजार रुपये की लागत से बनने वाली सीसी सड़कों के निर्माण कार्यों का भूमि पूजन और शिलान्यास किया।इस अवसर पर तीन अलग-अलग सड़कों के निर्माण कार्यों की...