पंचकूला: रायपुररानी पुलिस ने कैनेडा भेजने के नाम पर 27 लाख की धोखाधड़ी करने ओर जान से मारने की धमकी देने का मामला किया दर्ज
राययुररानी थाना पुलिस ने कैनेडा भेजने के नाम पर 27 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने ओर जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है। रायपुररानी के गांव खेड़ी के रहने वाले परवीन ने बतायाकि कैनेडा भेजने के नाम पर 2 लोगो ने उससे 27 लाख रुपये लिए लेकिन उसे कैनेडा नही भेजा गया ओर उससे 27 लाख की धोखाधड़ी की गई, जब पैसे वापिस मांगे तो जाने से मारने की धमकी दी गई