पंचकूला: टिब्बी मोहल्ले में बस की चपेट में आने से एक व्यक्ति की हुई मौत, मृतक की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मामला
कालका के टिब्बी मोहल्ला में बस की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत, पुलिस ने किया मृतक की पत्नी की शिकायत पर बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक व्यक्ति की पत्नी ने बतायाकि वह अपने पति के साथ जा रही थी तभी पीछे से तेज रफ्तार बस ने उसके पति को टक्कर मार दी जिसके चलते उसके पति की मौत हो गई, पुलिस द्वारा आगामी कार्यवाई की जा रही है