बिंद थाना क्षेत्र के बिहटा-सरमेरा मुख्य मार्ग पर मंगलवार की शाम 5 बजे अलीपुर मोड़ के समीप दो बाइक में टक्कर हो गया। जिसमें एक बाइक पर सवार पति और पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों में बिंद थाना क्षेत्र के मिराचक गाँव निवासी अमरेश कुमार और उनके पत्नी किरण देवी के रूप में की गई है। स्थानीय लोगों ने इस दुर्घटना की जानकारी बिंद थाना की पुलिस को दिया।