चुराह में 100 फीट गहरी खाई में गिरा भेड़पालक, साथियों ने पीठ पर उठाकर बचाई जान
चुराह के चांजू क्षेत्र में तंगेड़ा नाले के पास बड़ा हादसा हो गया। लाहौल-स्पीति से लौट रहे भेड़पालक का अचानक पैर फिसल गया और वह करीब 100 फीट गहरी खाई में जा गिरा। गंभीर रूप से घायल भेड़पालक को उसके साथियों ने कड़ी मशक्कत के बाद खाई से बाहर निकाला। सड़क तक पहुंचने का रास्ता न होने पर साथी उसे पीठ पर उठाकर कई किलोमीटर पैदल चांजू पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज चंबा रेफर किया गया।
#Churah #Chamba #HimachalPradesh #Chanju #Shepherd #SheepGoat #Accident #RescueOperation #MedicalCollegeChamba #HimachalNews #ChambaNews #BreakingNews #LocalNews #HimachalUpdates #Rescue #Humanity #NewsUpdate