बछवाड़ा जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या 5 बरौनी-बछवाड़ा रेलखंड के पूर्वी छोर पर बुधवार को एक युवक चक्कर खाकर प्लेटफार्म पर गिर गया। जिस वजह से युवक के चेहरे और नाक पर गंभीर चोटे आई।
आनन-फानन में रेलवे सुरक्षा बल के एसआई रामप्रसाद यादव और अन्य सुरक्षा बलों द्वारा इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछवाड़ा लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के उपरांत समुचित इलाज के लिए उक्त घायल को सदर अस्पताल बेगूसराय रेफर किया गया।
घायल की पहचान रानी एक पंचायत के वार्ड संख्या 8 आजाद नगर गांव निवासी अशोक पासवान के पुत्र पुलकित कुमार के रूप में की गई है।
एसआई रामप्रसाद यादव ने बताया कि घायल युवक प्लेटफार्म संख्या 5 के पूर्वी छोर बरौनी-बछवाड़ा रेलखंड की ओर से आ रहा था। इसी दौरान अचानक चक्कर खाकर वह प्लेटफार्म पर गिर गया। जिस वजह से युवक के चेहरे और नाक पर गंभीर चोट लगी।
जिन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछवाड़ा लाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्रथम उपचार कर बेहतर इलाज के लिए उक्त घायल को सदर अस्पताल बेगूसराय रेफर कर दिया।