चौसा: चौसा थाना पुलिस ने दो शराबियों को गिरफ्तार कर मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया
मधेपुरा के आरक्षी अधीक्षक डॉ संदीप सिंह के दिशा निर्देश पर पुलिस टीम लगातार शराबियों एवं शराब तस्करों की गिरफ्तारी को लेकर सक्रिय है। इसी क्रम में चौसा के थानाध्यक्ष रवि कुमार पासवान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर दो शराबी को गिरफ्तार कर शरीर में शराब के मात्रा की पुष्टि किए जाने के बाद कागजी प्रक्रिया पूरी कर मजिस्ट्रेट के सामने भेजा।