पातेपुर: पातेपुर में पुलिस की रात्रि गश्ती के 'रोको टोको' अभियान का असर दिखने लगा, क्षेत्र में हड़कंप
वैशाली एसएसपी शुभांक मिश्रा के निर्देश पर चलाए जा रहे रात्रि गश्ती अभियान का असर अब पातेपुर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में दिखने लगा है। मंगलवार की देर रात 11 बजे SHO रौशन कुमार ने बताया कि पातेपुर में भी वरीय अधिकारी के निर्देश पर रोको टोको अभियान चलाया जा रहा है। पातेपुर के बजरंग चौक, फकीरचंद चौक, बहुआरा चौक, मालपुर, सिमरवारा आदि में रात्रि गश्ती की जा रही।