मानपुर: खलौध बस स्टैंड के पास दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक अनियंत्रित होने से 38 वर्षीय युवक की मौत
Manpur, Umaria | Sep 9, 2026 उमरिया जिले के इंदवार थाना क्षेत्र से सड़क हादसे की दर्दनाक खबर सामने आई है। ग्राम खलौध स्थित बस स्टैंड के पास बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में बाइक सवार 38 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान पोड़िया निवासी वैशाखू कोल, पिता भज्जू कोल, उम्र 38 वर्ष के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वैशाखू कोल बरही से अपने घर पोड़िया जा रहे थे।