छतरपुर: पिपट थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती से अवैध संबंध बनाए, युवक ने शादी से किया इनकार
पिपट थाना क्षेत्र की युवती के द्वारा 17 अप्रैल दोपहर 2 बजे एसपी ऑफिस में आवेदन दिया गया और आवेदन के माध्यम से युवती ने बताया की शादी का झांसा देकर ललोनी के रहने वाले उमेश अहिरवार ने उसके साथ अवैध संबंध बनाए और अब शादी से इनकार कर दूसरी जगह युवक के द्वारा शादी की जा रही है। युवक पर कार्यवाही की मांग को लेकर एसपी ऑफिस में आवेदन दिया है।