कुर्था: कुर्था में विद्यालयों की योजनाओं का सामाजिक अंकेक्षण, जनसुनवाई में पारदर्शिता पर जोर
Kurtha, Arwal | Aug 27, 2026 कुर्था प्रखंड में विद्यालयों में संचालित सरकारी योजनाओं के सामाजिक अंकेक्षण को लेकर गुरुवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। सामाजिक अंकेक्षण सोसायटी, ग्रामीण विकास विभाग के तत्वावधान में अहमदपुर हरना, इब्राहिमपुर, धमौल और बारा पंचायत के विद्यालयों का अंकेक्षण किया गया। बीआरसी कुर्था में आयोजित प्रखंड स्तरीय जनसुनवाई में भूमि सुधार पर जोड़ दिया गया।