पटना ग्रामीण: पटना विश्वविद्यालय के सैदपुर छात्रावास से 6 छात्र गिरफ्तार : छापेमारी के दौरान शराब पी रहे थे सभी
बीएन कॉलेज के गेट पर गोलीबारी के मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पटना पुलिस ने बीते देर रात पटना विश्वविद्यालय के छात्रावासों में छापेमारी की। इस दौरान आरोपी छात्र तो नहीं मिले। लेकिन शराब पीते सैदपुर छात्रावास से 6 छात्र पकड़े गए। छापेमारी के दौरान शराब के नशे में टल्ली थे। सभी छात्रों को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।