पटना ग्रामीण: मौर्य लोक परिसर में नगर निकाय महासंघ बिहार के द्वारा संकल्प सभा का आयोजन किया गया
डाक बंगला स्थित मौर्य लोक परिसर में नगर निकाय महासंघ बिहार के द्वारा संकल्प सभा का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता नगर परिषद अरवल के पूर्व मुख्य पार्षद रमाकांत कुमार टुना के द्वारा किया गया. इस मौके पर नगर निकाय के विभिन्न समस्याओं पर एवं संशोधन विधेयक 2024 के संबंध में विस्तार से चर्चा किया गया.