पटना ग्रामीण: पत्रकार नगर से चोरी के सामान के साथ एक चोर गिरफ्तार, हजारों रुपए नकद और सोने चांदी के जेवर बरामद
पत्रकार नगर थाना पुलिस ने अपने थाना क्षेत्र के पत्रकार नगर से एक चोर चोरी के मामले मे किया गिरफ्तार. पुलिस ने चोर के पास से 56,800 रुपया नकद ,1 किलो 850 ग्राम चांदी एवं 20 ग्राम सोना किया बरामद. चोर को पत्रकार नगर थाना पुलिस गिरफ्तार कर अपने आगे की कार्रवाई में जुट चुकी है.