पटना ग्रामीण: श्री कृष्ण विज्ञान केंद्र पटना के द्वारा सम्मसपुर मिलेनियम साइंस क्लब में विज्ञान प्रदर्शन हुआ आयोजित।
शुक्रवार को सम्मसपुर स्थित मिलेनियम साइंस क्लब में श्री कृष्ण विज्ञान केंद्र पटना एवं प्रेम युद्ध फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में विज्ञान प्रदर्शन का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रेम यूथ फाउंडेशन के संस्थापक गांधीवादी प्रेम कुमार ने किया है। अपने संबोधन में सैकड़ो की संख्या में उपस्थित छात्र-छात्राओं को वैज्ञानिक सोच अपनाने की अपील किया है।