तिरोड़ी: बाघ के हमले से 1 ग्रामीण और 2 मवेशियों की मौत; 48 वर्षीय देवकरण का शव जंगल में मिला
बालाघाट जिले के खैरलांजी वन परिक्षेत्र के कटोरी सर्किल अंतर्गत छतेरा बीट के कक्ष क्रमांक 809 सती टोला के पास रविवार-सोमवार की दरमियानी रात हिंसक वन्य प्राणी बाघ के हमले में एक ग्रामीण सहित दो पालतू मवेशियों की मौत हो गई। घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। मृतक की पहचान तिरोडी थाना क्षेत्र के ग्राम पाढ़रवानी निवासी देवकरण पिता श्यामलाल वाघमारे है।