नईसराय: आत्महत्या मामले में नई सराय पुलिस ने सभी 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार
नई सराय कस्बे में बीती 26 दिसंबर को सामने आए राजू खान की आत्महत्या के मामले में फरार चल रहे सभी 6 आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार दोपहर तीन बजे गिरफ्तार कर लिया है। आत्महत्या के मामले में नई सराय पुलिस ने जांच के लिए मृतक का मोबाइल फोरेंसिक जांच के लिए भोपाल भेजा था। जहां मृतक के मोबाइल में मिली वीडियो क्लिप और कॉल डिटेल के बाद 6 लोगों पर मामला दर्ज किया था