मोतिहारी: मुंशी सिंह कॉलेज के समीप रेलवे ढाला के पास से पुलिस ने दो अपराधियों को देसी आग्नेयास्त्र एवं कारतूस के साथ किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा के निर्देश पर सहायक पुलिस अधीक्षक सदर शिखर चौधरी के नेतृत्व में नगर थाना द्वारा नाकाबंदी करते हुए सघन छापेमारी कर नगर थाना क्षेत्र के मुंशी सिंह कॉलेज के समीप रेलवे ढाला के पास से दो अपराधी हिमांशु उर्फ पुष्पांजय कुमार, अभिनव उर्फ आदित्य को गिरफ्तार किया गया है। जिनके पास से देसी आग्नेयास्त्र एवं कारतूस बरामद किया गया।