आयुष्मान कार्ड से वंचित राशनकार्डधारियों के लिए अच्छी खबर है। ऐसे लाभुकों का प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा। इस कार्ड को बनाने के लिए जनवितरण प्रणाली दुकान पर वीएलई व सीएससी के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन किया जायेगा।