मोतिहारी: जयप्रभा प्रोजेक्ट आर्य कन्या उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक के सेवानिवृत होने पर दी गयी विदाई
मुख्यालय स्थित जय प्रभा प्रोजेक्ट आर्य कन्या उच्च विद्यालय में एक समारोह का आयोजन कर सेवानिवृत्त प्रभारी प्रधानाध्यापक को भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार की ओर से प्रभारी प्रधानाध्यापक पुष्पलता प्रसाद को उपहार देकर सम्मानित किया गया। मौके पर बीईओ ने कहा कि एक शिक्षक का मूल संपत्ति है शिक्षा।