गंगा बैराज पर स्टंटबाजों की मनमानी!
कानपुर के गंगा बैराज पर चलती कार की खिड़की से लटककर युवकों ने किया जानलेवा स्टंट। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
शहर में यातायात नियमों के पालन के लिए लगातार जागरूकता अभियान और चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद ऐसी लापरवाही सामने आना कई सवाल खड़े करता है।
आखिर कब थमेगी गंगा बैराज पर स्टंटबाजी? अब देखना होगा कि वायरल वीडियो पर कानपुर पुलिस क्या कार्रवाई करती है।
सड़क स्टंट का मैदान नहीं, किसी की जिंदगी का सवाल है।
#Kanpur #GangaBarrage #KanpurPolice #TrafficRules #GroundZeroNews