कुंडा: तुला का पुरवा गांव में घर में मिला किसान का शव, हत्या की आशंका जताई जा रही है
हथिगवां के तुला का पुरवा गांव में 40 वर्षीय देवीदीन का शव संदिग्ध परिस्थितियों में चारपाई पर मिला। गले पर निशान देख पत्नी ने हत्या का आरोप लगाया है। रविवार दोपहर 2 बजे एसपी और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस मामले की गुत्थी सुलझाने में जुटी है।