हसनपुर: सड़क के गहरे गड्ढों के कारण गन्ने से भरा ट्रैक्टर पलटा, चालक ने कूदकर बचाई जान
हसनपुर-अनूपशहर मार्ग पर रुस्तमपुर गांव के पास सड़क में बने गहरे गड्ढों के कारण गन्ने से भरा ट्रैक्टर पलट गया। गांव मांगरोला निवासी राजवीर सिंह गन्ने की पर्ची लेकर ट्रैक्टर से चंदनपुर चीनी मिल जा रहे थे। जैसे ही वह रुस्तमपुर गांव के पास पहुंचे, सड़क में बने गहरे गड्ढों के कारण ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। अचानक हुए हादसे से चालक घबरा गया।