दरभंगा: गांधी जयंती पर कमतौल पुलिस ने विद्यार्थियों को सूखा नशा व सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक
गांधी जयंती के अवसर पर आज शुक्रवार को कमतौल अनुमंडल पुलिस की ओर से कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत पिण्डारूच, कमतौल में विद्यार्थियों के साथ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, कमतौल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए सूखा नशा और सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे...