सिहोरा: हर हर महादेव की जय कारों से गूंजे शिव देवालय अंतिम सोमवार को बाबाताल सरकार में 45 कोंपरो में हुआ पार्थिव शिवलिंग निर्माण
श्रावण मास के अंतिम सोमवार को सिद्ध पीठ श्री शिव मंदिर बाबा ताल में भक्तों की आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया मंदिर परिसर हर हर महादेव के जयकारों से गूंजता रहा। इस अवसर पर बाबाताल सरकार का महाकाल श्रृंगार किया गया।