जगाधरी: कलानौर के पास शहीद एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस
जांच अधिकारी बोध राज ने बताया कि शहीद एक्सप्रेस की चपेट में आने से रेलवे लाइन पार करते समय एक युवक की मौके पर मौत हो गई। मौके पर पहुंचे उसके पास से ऐसा कोई दस्तावेज नहीं मिला जिससे उसकी पहचान हो सके। इसके बाद उसके शव को कब्जे में लेकर शव ग्रह में रखवा दिया है। ताकि परिजनों के मिलने पर आगामी कार्रवाई की जा सके।