स्टंटबाजी कर सोशल मीडिया पर खुद को बताया 'माफिया इंदौर', पुलिस ने सिखाया सबक!
इंदौर में सड़क पर स्टंटबाजी कर सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड करना युवक को भारी पड़ गया। वीडियो में 'माफिया इंदौर' लिखकर अपनी दबंगई दिखाने वाले युवक पर पुलिस ने कार्रवाई की।
पुलिस की पकड़ में आने के बाद युवक ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए भविष्य में स्टंटबाजी नहीं करने की बात कही।
युवक ने पुलिस के सामने संकल्प लिया कि अब न तो स्टंटबाजी करेगा और न ही दूसरों की जान जोखिम में डालेगा। साथ ही ट्रैफिक नियमों का पालन करने और दोबारा ऐसी गलती नहीं करने का भरोसा भी दिलाया।
सड़क पर स्टंटबाजी करना बहादुरी नहीं, दूसरों की जिंदगी से खिलवाड़ है।
इंदौर | NEWS NATIONAL WORLD
🌐 newsnationalworld.com
#Indore #IndorePolice #TrafficRules #RoadSafety #StuntDriving
Indore, Indore | Nov 22, 2026