ग्वालियर के किला गेट थाना क्षेत्र स्थित आऊ खाना में कथित भू माफियाओं द्वारा एक विधवा महिला की निजी जमीन पर अतिक्रमण करने का मामला सामने आया है। महिला ने लोगों को जब रोकने की कोशिश की तो महिला के साथ गाली गलौज और अभद्रता की गई इसके बाद महिला ने पुलिस और एसडीएम से न्याय की गुहार लगाई है।
गौरतलब है कि इन दिनों ग्वालियर में सबसे ज्यादा जमीन पर कब्जे के मामले सामने आ रहे हैं पुलिस प्रशासन अपनी आँख बंद करके आराम फरमा रहा है और यही वजह है कि भूमाफियाओं के हौसले बुलंद है।
दरअसल किला गेट के आऊ खाना में हनुमान जी के मठ पर रहने वाली लक्ष्मी पुरी नामक महिला ने स्थानीय बदमाशों पर पुश्तैनी जमीन को कब जाने के आरोप लगाए हैं फरियादी महिला के मुताबिक मौके पर भी बड़े हिस्से में दीवाल का निर्माण कर लिया गया है जिसे लेकर महिला ने पहले किला गेट थाना में आवेदन दिया जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो महिला ने ग्वालियर एसडीएम को आवेदन देकर अपनी पुश्तैनी की जमीन बचाने क�