ग्वालियर में 30 नवंबर से शुरू होगी भव्य श्रीमद् भागवत कथा, 7 दिन तक बहेगी भक्ति की रसधार; 60 हजार श्रद्धालुओं को मिलेगा प्रसाद
ग्वालियर। शहर में धर्म, अध्यात्म और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जन उत्थान न्यास, ग्वालियर द्वारा भव्य श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा का आयोजन 30 नवंबर से 6 दिसंबर 2026 तक फूलबाग मैदान में होगा। इसमें वृंदावन के प्रसिद्ध कथावाचक परमपूज्य डॉ. श्री अनिरुद्धाचार्य जी महाराज अपने मुखारविंद से प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक श्रद्धालुओं को श्रीमद् भागवत कथा का रसपान कराएंगे।
भव्य कलश यात्रा से होगा शुभारंभ
आयोजन का शुभारंभ सोमवार, 30 नवंबर को सुबह 11 बजे ऐतिहासिक अचलेश्वर महादेव मंदिर से निकाली जाने वाली विशाल एवं भव्य कलश यात्रा के साथ होगा। यह यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई कथा स्थल फूलबाग मैदान पहुंचेगी। कलश यात्रा में कथावाचक डॉ. अनिरुद्धाचार्य जी महाराज भी शामिल होंगे। �